ज्ञापन के माध्यम से समाज ने हत्याकांड की निष्पक्ष, गहन एवं उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने, अपराध में शामिल सभी आरोपियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की।
समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि भुनेश्वर यादव की हत्या केवल एक व्यक्ति की हत्या नहीं, बल्कि समाज की संवेदनाओं पर गहरा आघात है। जिस प्रकार हत्या के बाद शव को महानदी में फेंक दिया गया, वह घटना अत्यंत निंदनीय एवं मानवता को शर्मसार करने वाली है। ऐसे जघन्य अपराध में शामिल दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी अपराधी कानून को चुनौती देने का साहस न कर सके।
कलेक्टर कार्यालय पहुंचने पर कलेक्टर महोदया की ओर से तहसीलदार महोदय को ज्ञापन प्राप्त करने हेतु भेजा गया, जिन्होंने यादव समाज के प्रतिनिधिमंडल से ज्ञापन प्राप्त कर शासन तक मांगों को पहुंचाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुशील यादव के नेतृत्व में प्रदेश उपाध्यक्ष देवधारी यादव, जिला उपाध्यक्ष राम लखन यादव,
जिला महामंत्री राम सजीला यादव, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन यादव, ब्लॉक उपाध्यक्ष रमेश यादव, बैकुंठपुर नगर अध्यक्ष मनोज यादव, जिला उपाध्यक्ष घनश्याम यादव, चरचा नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, प्रेम शंकर यादव, अरुण यादव, दीपक यादव, विनोद यादव, अवधेश यादव सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
जिला महामंत्री राम सजीला यादव, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन यादव, ब्लॉक उपाध्यक्ष रमेश यादव, बैकुंठपुर नगर अध्यक्ष मनोज यादव, जिला उपाध्यक्ष घनश्याम यादव, चरचा नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, प्रेम शंकर यादव, अरुण यादव, दीपक यादव, विनोद यादव, अवधेश यादव सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
ज्ञापन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि यादव समाज न्याय की इस लड़ाई में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। समाज ने शासन एवं प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए तथा पीड़ित परिवार को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाए।
अंत में समाजजनों ने स्वर्गीय भुनेश्वर यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। यादव समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि यदि समय पर उचित कार्रवाई नहीं होती है तो समाज आगे भी लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करेगा।