Header Ads Widget

विज्ञापन हेतु संपर्क करें - श्री गुलशन कुमार मो.नं - 7879069737

महंत बोले- नेताओं की फूट से चुनाव हारी कांग्रेस


कोरिया टाईम्स ब्यूरो नंदू यादव 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा-छत्तीसगढ़ PCC चीफ का ठुकरा चुका हूं ऑफर; संगठन में होगा बदलाव

रायपुर - छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. चरण दास महंत ने कहा कि, नेताओं में फूट की वजह से पार्टी को विधानसभा और लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि हम एकजुट होकर, एक साथ होकर नहीं लड़े। इसलिए हारे हैं। इसको हम भी मानते हैं और कांग्रेसी भी।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत शुक्रवार को बिलासपुर दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात की। डॉ. महंत ने कहा कि, इस बार एकजुट होकर, एक मन से लड़ेंगे। अगली बार फिर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।

पार्टी के नेताओं में फूट की वजह से कांग्रेस को विधानसभा और लोकसभा में हार का सामना करना पड़ा है। पार्टी के नेताओं में फूट की वजह से कांग्रेस को विधानसभा और लोकसभा में हार का सामना करना पड़ा है।

अंदरुनी मतभेदों को दूर करने संगठन में बदलाव

महंत ने कहा कि, हार के बाद चुनाव में हर दल के नेता समीक्षा करते हैं। पार्टी के बड़े नेताओं की समीक्षा के बाद संगठन में बदलाव की जरूरत बताई गई है। जाहिर है कि अब यहां संगठन में बदलाव होगा। उन्होंने संकेत देते हुए कहा कि पार्टी के अंदरूनी मतभेदों को दूर करने के लिए संगठन में बदलाव किया जाएगा।

डॉ. महंत ने कहा कि मैं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में नहीं हूं। उन्होंने कहा कि मैंने यह ऑफर पहले ही ठुकरा दिया है। छोटे-मोटे कर 6 चुनाव मैंने निपटाए हैं। अब मुझे प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनना है।

कांग्रेसियों के घर को बना रहे निशाना

डॉ. महंत ने कहा कि, कुछ लोगों को लगा था कि, CGPSC में भ्रष्टाचार हुआ है। उसमें जांच हो रही है। उसमें जितने लड़के पास हुए हैं, वे कांग्रेसियों के हैं या कांग्रेस समर्थकों के हैं। कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के घर पर CBI की दबिश का जिक्र करते हुए कहा कि मुझे खुशी हो रही है कि उनके घर से कुछ नहीं मिला।

उन्होंने कहा कि, न बच्चों का कम नंबर है, न बच्चियों का कम नंबर है। इस तरह का कोई भी रिकॉर्ड उसके घर से नहीं जब्त हुआ। मुझे खुशी की है कि हम साफ-सुथरे हैं। जो गंदे हैं, वो होंगे। उन पर कार्रवाई होगी। जब अभी तक रिपोर्ट नहीं आने का पूछा गया तो बोले कि जानकारी मिली है।