कोरिया टाईम्स ब्यूरो नन्दू यादव
सूरजपुर- बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी कांवरियां संघ बिश्रामपुर जिला सूरजपुर के द्वारा महा बैठक 27 जुलाई को अग्रसेन भवन बिश्रामपुर में रखा गया। जिसमे बजरंग दल के उपस्थित पदाधिकारीगढ़ सुजीत सिंह जिला संयोजक, अनुज साहू जिला सहसंयोजक, प्रहलाद मिश्रा जिला सहसंयोजक, गोलू कसेर प्रखंड संयोजक एवं रचना सिंह जिला संयोजिका, शशि राजवाड़े जिला सह संयोजिका के नेतृत्व मे इस वर्ष भी 10 वा भव्य कावंड़ यात्रा 12 अगस्त को निकाला जाएगा।आज के महा बैठक में सभी बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी के द्वारा तिलक लगाकर व भगवा वस्त्र से सम्मान फूलों से स्वागत किया गया। एवं वर्ष 2023 में कावंड़ यात्रा निकाला गया था जिसमें मुख्य सहयोगी के रूप में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिए ऐसे बजरंगी सदस्यों को आज महा बैठक में मेडल से सम्मानित किया गया जिनका नाम है- राजेन्द्र निषाद(लालू) , आशीष राजवाड़े, आशीष ठाकुर, पूरन राजवाड़े, प्रदीप साहू, आकाश देवांगन, राजअभिषेक राजवाड़े, सत्येन्द्र कुमार( बाबू भाई)। दुर्गा वाहिनी से पूजा विश्वकर्मा, सपना विश्वकर्मा, अंजली राजवाड़े, दुर्गा राजवाड़े, मेघा उपाध्याय, टुकटुक, परी, सानिया, शशि राजवाड़े, रचना सिंह, को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस वर्ष अदभुत इस कार्यक्रम में देखने, झूमने को मिलेगा जिसमें मुख्य रूप से आलौकिक झांकिया शिव जी की भस्म तांडव नृत्य एवं जबलपुर की बाहुबली व लंगूर के साथ और श्री राम जी की मंदिर की झलक ।
पहली बार जिले में महाकाल बाबा की पालकी जिसमें स्वयं हमारे भोलेनाथ विराजमान रहेंगे सभी भक्तों के बीच यात्रा में अपने भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करेंगें और सभी भक्तजन घर से निकल कर भोलेनाथ की पालकी का स्वागत के लिए पुष्प वर्षा करें।
पहली बार जिले में कावंड़ यात्रा में धुमाल देखने को और झूमने को मिलेगा। पहली बार पूरे नगर रेडनदी से लेकर केनापारा मंदिर तक ध्वज एवं तोरण से सजाया जायेगा। एवं पूर्व ही नगर को साफ सफाई किया जाएगा। सुविधा के लिए एम्बुलेंस फायर ब्रिगेड और पानी टंकी की सुरक्षा कावंरियों के लिए उपलब्ध कराया जायेगा। सुरक्षा के लिए वालिंटियर एवं ड्रोन कैमरा से निगरानी किया जायेगा सभी से अपील किया जाता है कि कृपया शराब पीकर न आएं और सभी भगवा वस्त्र या मार्यदित वस्त्र धारण करके आये। महाबैठक के अंतिम कड़ी में सभी सदस्यों ने संकल्प लिया है कि इस वर्ष 1 लाख कावंरिया पार।