कोरिया टाईम्स ब्यूरो रघुवर यादव
प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर हुई नियुक्ति
यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष भुनेश्वर यादव के निर्देश, सरगुजा संभागीय अध्यक्ष परमानंद यादव की सहमति एवं जिला अध्यक्ष सुशील यादव के अनुमोदन से की गई है। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि मोहन यादव अपने दायित्वों का निष्ठा, ईमानदारी एवं सक्रियता के साथ निर्वहन करेंगे तथा समाज के लोगों को संगठन से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
संगठन विस्तार अभियान को मिलेगी नई गति
यादव महासभा द्वारा गांव-गांव और समाज के प्रत्येक वर्ग तक संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से लगातार विस्तार अभियान चलाया जा रहा है। नई नियुक्तियों के माध्यम से समाज में जागरूकता, एकता और संगठनात्मक मजबूती को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। माना जा रहा है कि मोहन यादव की नियुक्ति से बैकुंठपुर तहसील क्षेत्र में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और समाज हित के कार्यों में तेजी आएगी।
समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा
नियुक्ति के बाद समाजजनों एवं संगठन पदाधिकारियों ने मोहन यादव को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे यादव समाज के उत्थान, युवाओं को संगठन से जोड़ने, सामाजिक एकता को मजबूत करने तथा समाज की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही संगठन को तहसील स्तर पर अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने का कार्य करेंगे।