Header Ads Widget

विज्ञापन हेतु संपर्क करें - श्री गुलशन कुमार मो.नं - 7879069737

अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार, विभिन्न पदों पर नियुक्तिया


कोरिया टाईम्स ब्यूरो रघुवर यादव 

रायपुर। अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ में संगठन को मजबूत एवं विस्तार देने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष भुनेश्वर यादव द्वारा नियुक्ति पत्र जारी किए गए, जबकि नियुक्ति पत्र सौंपने की जिम्मेदारी प्रदेश महासचिव को दी गई।

राष्ट्रीय महासचिव बलवीर सिंह यादव एवं मनोज यादव की अनुशंसा तथा राष्ट्रीय सचिव डी.आर. यादव की सहमति से राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश महासचिव इंजीनियर एस.डी. यादव ने नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इसके तहत मिथिलेश यादव को प्रदेश महामंत्री, संजय यादव को प्रदेश सचिव, जय हनुमान यादव को जिला उपाध्यक्ष रायपुर तथा निरंजन यादव को कार्यकारी जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ रायपुर नियुक्त किया गया।

रायपुर के एक होटल में आयोजित सादे समारोह में राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश महासचिव इंजीनियर एस.डी. यादव तथा प्रदेश उपाध्यक्ष कमल सिंह यादव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने पुष्पहार पहनाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंजीनियर एस.डी. यादव एवं कमल सिंह यादव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए रायपुर एवं दुर्ग संभाग में संगठन को मजबूत करने तथा सभी सदस्यों को साथ लेकर कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मिथिलेश यादव, संजय यादव, जय हनुमान यादव एवं निरंजन यादव ने अपने विचार व्यक्त किए। वहीं जिला अध्यक्ष राहुल यादव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की अपील की।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव इंजीनियर एस.डी. यादव, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कमल सिंह यादव, जिला अध्यक्ष राहुल यादव, प्रदेश महामंत्री मिथिलेश यादव, प्रदेश सचिव संजय यादव, जिला उपाध्यक्ष जय हनुमान यादव, कार्यकारी जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ निरंजन यादव, सुंदर गोविंद महाराज अमेरिका, हरिओम यादव सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी की उपस्थिति को सराहनीय बताया गया।