Header Ads Widget

विज्ञापन हेतु संपर्क करें - श्री गुलशन कुमार मो.नं - 7879069737

पोड़ी बचरा क्षेत्र के गणेश यादव एवं सागर यादव को मिली अहम जिम्मेदारी, यादव समाज में हर्ष की लहर

कोरिया टाईम्स ब्यूरो रघुवर यादव 

बैकुंठपुर/पोड़ी बचरा। भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ जिला-कोरिया की नवगठित जिला कार्यसमिति में पोड़ी बचरा क्षेत्र के दो सक्रिय एवं कर्मठ युवा चेहरे गणेश यादव एवं सागर यादव को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने पर क्षेत्र सहित यादव समाज में हर्ष और गौरव का माहौल है।

जिला संयोजक सुशील यादव द्वारा घोषित कार्यकारिणी में गणेश यादव को सह सोशल मीडिया प्रभारी तथा सागर यादव को जिला कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी प्रदान की गई है। उनकी यह नियुक्ति संगठन के प्रति समर्पण, सक्रियता और कार्यकुशलता का सम्मान मानी जा रही है। 

पोड़ी बचरा क्षेत्र के समाजजनों, वरिष्ठ नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं भाजपा पदाधिकारियों ने दोनों युवा साथियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलेगी। साथ ही क्षेत्र के युवाओं को नेतृत्व, संगठनात्मक कार्यों एवं जनसेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा प्राप्त होगी।
(गणेश यादव)

समाजजनों का विश्वास है कि गणेश यादव एवं सागर यादव अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ करते हुए संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाजहित एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

(सागर यादव)

यादव समाज एवं पोड़ी बचरा क्षेत्रवासियों ने दोनों नव-मनोनित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

"यह सम्मान केवल दो व्यक्तियों का नहीं, बल्कि पोड़ी बचरा क्षेत्र और पूरे यादव समाज के सम्मान, सहभागिता एवं बढ़ते प्रतिनिधित्व का प्रतीक है।"