कोरिया टाईम्स ब्यूरो रघुवर यादव
रायगढ़। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के राष्ट्रीय सचिव इंजीनियर एस.डी. यादव ने अपने कानपुर प्रवास के दौरान महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय पदाधिकारियों से शिष्टाचार भेंट कर छत्तीसगढ़ प्रदेश में संगठन द्वारा संचालित गतिविधियों एवं सामाजिक कार्यों की जानकारी साझा की।
इस अवसर पर उन्होंने अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक जगराम सिंह यादव, छत्तीसगढ़ प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव मनोज यादव, कानपुर नगर अध्यक्ष ज्ञानेंद्र यादव तथा राजू यादव से मुलाकात की।
बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ में संगठन के विस्तार, समाजहित में किए जा रहे कार्यों तथा आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।
इंजीनियर एस.डी. यादव ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व का स्नेह, प्रेम और मार्गदर्शन संगठन के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगराम सिंह यादव, राष्ट्रीय महासचिव मनोज यादव, ज्ञानेंद्र यादव एवं अन्य पदाधिकारियों की आत्मीय मेहमाननवाजी के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पदाधिकारियों के मार्गदर्शन से छत्तीसगढ़ में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज के हित में निरंतर कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होती है।