Header Ads Widget

विज्ञापन हेतु संपर्क करें - श्री गुलशन कुमार मो.नं - 7879069737

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा कोरिया में संगठन विस्तार, रामलखन यादव बने जिला उपाध्यक्ष

कोरिया टाईम्स ब्यूरो रघुवर यादव 

कोरिया। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भुनेश्वर यादव के निर्देशन एवं संभागीय अध्यक्ष परमानन्द यादव की स्वीकृति से जिलाध्यक्ष सुशील यादव ने ग्राम सावलां, पोस्ट पोंडी बचरा, जिला कोरिया (छत्तीसगढ़) निवासी रामलखन यादव को जिला कोरिया का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
संगठन विस्तार को मिलेगी नई गति

महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि रामलखन यादव संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने एवं समाज को संगठित करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। नियुक्ति के बाद समाज के लोगों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

जिम्मेदारी को निष्ठा से निभाने का संकल्प

रामलखन यादव ने नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वे समाजहित, संगठन सुदृढ़ीकरण एवं युवा सहभागिता को बढ़ाने के लिए पूर्ण समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे।