सूरजपुर संवाददाता -छत्तीसगढ़ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले शालेय शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ टीचर एसोसिएशन एवं सहायक शिक्षक समग्र फेडरेशन के संयुक्त बैनर तले शिक्षकों ने युक्ति युक्त करण की नई नीति के विरोध में प्रेम नगर विधायक भूलन सिंह मरावी जी को रामानुज नगर विश्राम गृह में पहुंचकर ज्ञापन दिया।
संघर्ष मोर्चा के जिला संचालक यादवेंद्र दुबे, भूपेश सिंह, विजय साहू ने ज्ञापन सौपते हुए अवगत कराया की वर्तमान में शासन द्वारा जारी युक्ति युक्त करण नियम के कारण नवीन सेटअप से छात्रों शिक्षकों एवं पालको एवम शिक्षा के हित मे नहीं है। 2008 के सेटअप में प्राथमिक शाला में एक प्रधान पाठक एवं दो सहायक शिक्षक एवं माध्यमिक शाला में एक प्रधान पाठक एवम चार शिक्षक का पद स्वीकृत है जबकि शासन द्वारा जारी युक्तियुक्तकरण में सेटअप में पदो को घटाकर युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया का आदेश हुआ है जिससे बड़ी संख्या में शिक्षक अतिशेष हो जाएंगे एवं शिक्षा व्यवस्था प्रभावित होग। साथ ही पुरानी सेवा गणना, ऑनलाइन अवकाश, सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने की मांग ज्ञापन के माध्यम से की गई। विधायक भूलन सिंह मरावी ने शिक्षकों की मांगो के समर्थन मे मुख्यमंत्री से चर्चा की बात कही।
इस दौरान मोर्चा के दिलीप शर्मा, विजेंद्र साहू, सच्चिदानंद दुबे,मिथलेश पाठक, कौशलेन्द्र दुबे, भगवान ठाकुर, पीताम्बर मराबी, नवल किशोर गुप्ता, राकेश सेंकराज, सुदीप शर्मा, विनय चौरसिया बच्चालाल चक्रधारी, शशिभूषण दुबे, आलोक पाण्डेय, राजेश जयशवाल, रमेश जायसवाल, सरिता साहू, दिनेश गुप्ता, मनोज उपाध्याय, नरेश गुप्ता, नरेन्द्र शुक्ला, कार्तिक यादव, जनार्दन प्रसाद, राजेश देवांगन, मनोज, धर्मेंद्र बरेठ, लुकेश्वर, कमलेश प्रकाश सिंह, दीवान पैकरा, श्रीराम राजवाड़े, कृष्णा साहू, रामबिलाश साहू, खेलसाय, संजय कश्यप, महेन्द्र राजवाड़े, विजय चौहान, शशिभूषण साहू, उमाकांत मिश्रा, ज्वाला कुर्रे सहित सैकड़ो शिक्षक उपस्थित थे।

