Header Ads Widget

विज्ञापन हेतु संपर्क करें - श्री गुलशन कुमार मो.नं - 7879069737

घने जंगल में प्राइवेट कंपनी बिना अनुमति चला रहा जेसीबी मशीन, पेड़ पौधा हो रहा क्षति ग्रस्त


कोरिया टाईम्स ब्यूरो नंदू यादव 

सुरजपुर। जिला के वन विभाग के अफसर दफतर में बैठकर फ़ील्ड के दौरा करते है। लगातार जंगलों में अवैध अतिक्रमण हो रहा है। हरे भरे जंगल कट रहे है। वन विभाग के अफसर और कर्मचारी घर बैठे हुए है। इसी कड़ी में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के द्वारा प्रेमनगर के घने जंगल के बीच में वन विभाग के भूमि में जेसीबी मशीन चलाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक प्रेमनगर विकास खंड के कई ग्राम पंचायतों में पानी की पूर्ति के लिए कोरबा जिले में स्थित बांगों बांध का अंश सूरजपुर जिले के प्रेमनगर विकास खंड के ग्राम पंचायत रामेश्वरनगर में भी है। जन्हा से पानी की आपूर्ति कई ग्राम पंचायतों में किया जाएगा जिसके लिए ग्राम महेशपुर के समीप करोड़ो रुपए की लागत से वाटर फिल्टर प्लांट लगाया जा रहा है। प्लांट का कार्य जानकारी के मुताबिक कावेरी इंजिनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है। इनके द्वारा पानी लाने, ले जाने हेतु पाइप लाइन का विस्तार किया जा रहा है। जिसके लिए जंगलों के अंदर से पाइप बिछाना है। पाइप बिछाने के लिए जंगल के अंदर जेसीबी मशीन लगाकर खुलेआम खुदाई किया जा रहा है। जिससे कई नन्हें, पड़े पौधा, पेड़ क्षति ग्रस्त हो रहे है। जिस ओर वन विभाग के अफसर ध्यान नही दे रहे है। पाइप लाइन बिछाने हेतु पीएचई विभाग के अफसर को वन विभाग से अनुमति लेकर वन विभाग के मौजूदगी में कार्य कराया जाना चाहिए ताकि किसी भी पेड़, पौधा क्षति ग्रस्त ना हो किंतु इनके द्वारा नियमो को ताक में रख कर कार्य किया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने भी मशीन से कार्य होने पर आपत्ति जताई है। कहा की ये क्षेत्र आदिवासी बहुमूल्य क्षेत्र है। इन क्षेत्रों में रोजगार का अभाव हैं। आम जन रोजगार के लिए दूसरे राज्य की ओर पलायन कर रहे है। और हमारे घर के समीप में मिट्टी खुदाई का कार्य चल रहा है। जिसमें हमे मजदूरी नही मिल रहा है।

इस संबंध में रेगुलर फारेस्ट के सर्किल प्रभारी वन पाल नंदकेश्वर ने कहा कि उधर का छेत्र वन विकास निगम का है कुछ छेत्र रेगुलर का है दिखवा लेता हूं नियम विरुद्ध होने पर कार्रवाई की जाएगी।