कोरिया टाईम्स ब्यूरो रघुवर यादव
बैकुंठपुर - प्रांतीय निकाय के आह्वान पर यादव समाज द्वारा एक समाज एक संगठन के सिद्धांत पर 7 सितंबर को मां दन्तेश्वरी मंदिर से यादव जन जागरण यात्रा का आगाज किया जाएगा। समाज के सरगुजा संभागीय अध्यक्ष देवनारायण यादव ने बताया कि सरगुजा संभाग के सभी जिलों से होकर यह यादव जनजागरण यात्रा गुजरेगी।
सभी जिले में निर्धारित समय एवं स्थान पर यात्रा का भव्य स्वागत के साथ साथ विशाल आम सभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के सभी पदाधिकारियों को जवाबदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम प्रमुख रूप से सरगुजा संभाग में मनेंद्रगढ़ होते हुए बैकुंठपुर में आम सभा 19 सितंबर गुरुवार को सुबह 11 बजे से यात्रा का स्वागत एवं 3 बजे सूरजपुर जिले के रामानुजनगर ब्लाक के द्वारिकापुर पंचायत में विशाल आमसभा का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात सन्ध्या में प्रतापपुर में सामाजिक बैठक एवं रात्रि विश्राम की जाएगी। 20 सितंबर शुक्रवार को 11 बजे वाड्रफनगर में यात्रा का आगमन एवं विशाल आमसभा, 3 बजे रामानुजगंज बलरामपुर में आमसभा यात्रा स्वागत पश्चात बलरामपुर में रात्रि विश्राम की जाएगी। 21 सितम्बर शनिवार को राजपुर में विशाल आम सभा एवं यात्रा का स्वागत पश्चात दोपहर 2 बजे सरगुजा संभाग मुख्यालय अम्बिकापुर में विशाल रैली यात्रा का स्वागत एवं आम सभा उपरांत प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया है। 22 सितंबर को मैनपाठ होते हुए जनजागरण यात्रा चलेगी और 3 बजे कांसाबेल में विशाल आम सभा रखा गया है। इस जन जागरण यात्रा से समाज के सभी लोग एक बैनर तले छत्तीसगढ़ में समाज हित के लिए काम करेंगे। साथ ही समाज को नई दिशा मिलेगी। इसी उद्देश्य को लेकर पुरे छत्तीसगढ़ में यह यात्रा का आगाज यादव समाज द्वारा किया गया है।