Header Ads Widget

विज्ञापन हेतु संपर्क करें - श्री गुलशन कुमार मो.नं - 7879069737

कवर्धा-कांड पर कांग्रेस का आज छत्तीसगढ़ बंद : बिगड़ती कानून कानून व्यवस्था को लेकर सड़कों पर उतरे कांग्रेसी

कोरिया टाईम्स ब्यूरो नंदू यादव 

शहर बंद कर उन पीड़ित परिवारों के समर्थन में व्यापारी बंधुओ का महत्वपूर्ण योगदान

बैकुंठपुर कोरिया/ 21सितम्बर जिला कांग्रेस कमेटी कोरिया द्वारा कवर्धा जिले में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कोरिया शहर बन्द कराया गया था। जो जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता व ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में शानदार रूप से सफल रहा। बन्द को सफल बनाने के लिए कांग्रेसी नेता सुबह से ही कुमार चौक में उपस्थित रहे। 

इस दौरान उन्होंने शहर का भ्रमण भी किया लेकिन रोजमर्रा के कमाने खाने वालों को परेशान नही किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि जिले के बोडला विकासखण्ड अंतर्गत रेगाखार थाना क्षेत्र के ग्राम-लोहारीडीह में विगत दिनों हुयी हत्या, आगजनी एवं पुलिस की बेरहम पीटाई से लगातार हुयी तीन मौत से पूरे प्रदेश में तनाव की स्थिति निर्मित हो गयी है।कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया किया हैं। विरोध के सारे लोकतांत्रित कदम उठाने के बाद भी जब सरकार नहीं जागी तो कांग्रेस ने बंद का आह्वान किया है।

 कांग्रेस पार्टी आम जनता, व्यापारी, उद्योगपति भाईयों से अपील किया गया ताकि एक दिन अपना काम काज बंद कर बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ प्रतिरोध का साथ दें।ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ किये जाने, बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाये जाने तथा कवर्धा में पुलिस प्रताड़ना से हुयी मौत के दोषियों पर कार्यवाही कर न्याय की मांग को लेकर आज बन्द का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के व्यापारियों ने सहयोग किया इसके लिए कांग्रेस पार्टी उनका हृदय से आभार व्यक्त करती है।

इस दौरान पर मौजूद : जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष नजीर अजहर,वरिष्ठ कांग्रेसी मुख्तार अहमद, संयुक्त महामंत्री वेदांती तिवारी, कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, चंद्रप्रकाश राजवाड़े, विकास श्रीवास्तव, धीरज सिंह, यूसुफ इराकी, सुरेंद्र तिवारी, राकेश जायसवाल, धीरज शिवहरे, अंकित गुप्ता, मोनू मांझी, संतोष गोयन, देवी प्रसाद खटीक, लालदास महंत, एवं अन्य कांग्रेसजनो का शहर बंद करने में योगदान रहा।