Header Ads Widget

विज्ञापन हेतु संपर्क करें - श्री गुलशन कुमार मो.नं - 7879069737

युंका जिलाध्यक्ष राम सजीला यादव ने जिलेवासियों को दी दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं



कोरिया टाईम्स ब्यूरो रघुवर यादव

कोरिया/ बैकुंठपुर- युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राम सजीला यादव ने जिले के नागरिकों को दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखी और समृद्ध जीवन की मंगलकामना की है। उन्होंने कहा कि खुशियों और प्रकाश का यह महापर्व जिले के हर घर में सुख शांति और समृद्धि का संचार करे। दीपावली अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। यह त्यौहार गहन अंधकार की घड़ियों में प्रकाश के महत्व को दर्शाता है।

यादव ने कहा कि खुशियां बाटने से बढ़ती है, दीपावली पर अपने आस पड़ोस में रहने वाले जरूरतमंद व्यक्ति के साथ खुशियां साझा करें और खुशियों में सहभागी बनें।