Header Ads Widget

विज्ञापन हेतु संपर्क करें - श्री गुलशन कुमार मो.नं - 7879069737

दशहरा पर नंदू यादव ने दी बधाई, कहा- सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करता है प्रभु श्री राम का जीवन

सूरजपुर/ रामानुजनगर- आज देशभर में दशहरे का पर्व मनाया जाता है और इस दिन को विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है। नंदू यादव ने सभी जिला व प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है दशहरा

नंदू यादव ने कहा कि ''भगवान श्री राम का जीवन लोगों को सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करता है। विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का संहार किया था। सम्पूर्ण भारत में यह पर्व परम्परागत श्रद्धाभाव एवं हर्षाल्लास के साथ मनाया जाता है। उन्होने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम सत्य, मर्यादा, न्याय, शांति, परोपकार और लोक कल्याण हेतु समर्पित थे।

विजयादशमी शक्ति उपासना का उत्सव है- नंदू यादव

नैतिक, मानवीय और सामाजिक मूल्यों के प्रतीक मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन सद्मार्ग पर चलने एवं आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा प्रदान करता है। विजयादशमी का पर्व हमें आशा, उत्साह और ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का संदेश देता है, विजयादशमी के दिन मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने आतंक, अन्याय एवं अधर्म के पर्याय रावण पर विजय प्राप्त की थी। विजयादशमी शक्ति उपासना का उत्सव है। नवरात्रि के नौ दिन जगदम्बा की उपासना करके भक्तों में शक्ति का संचार होता है। भगवान श्रीराम के समय से यह दिन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।