कोरिया टाईम्स ब्यूरो नंदू यादव
रामानुजनगर- भाजपा इस समय पूरे देश में संगठन चुनाव को लेकर काफी सक्रिय है। बूथ स्तर का चुनाव पूरा करने के बाद अब मंडल अध्यक्ष को लेकर बैठकों का दौर चालू है। इस बार भाजपा द्वारा मंडल अध्यक्ष के लिए उम्र का बंधन लागू कर दिया गया जिसके तहत मंडल अध्यक्ष वही बन सकता है जिसका उम्र 35 से 45 के बीच का होगा। इस मापदंड का पालन कराने राय मशवरा करने और एक नाम पर सहमति बनाने के लिए बैठक का आयोजन रामानुजनगर में 07 दिसंबर को किया गया।जिसमें से मंडल अध्यक्ष के लिए 11 उम्मीदवारों ने अपना दावा किया।जिसमें से दो उम्मीदवारों को उम्र का माप दंड पूरा नहीं करने के कारण संगठन द्वारा नाम वापस करा दिया गया। जिसके बाद नौ उम्मीदवारों का नाम यहां से एक प्रस्ताव पास करा कर की अध्यक्ष के लिए उम्र का माप दंड पालन नहीं करने पर विरोध किया जाएगा। प्रस्ताव बना जिला कोर कमेटी के पास भेज दिया गया।इसके बाद कुछ लोगों के द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से उम्र समय सीमा का पालन अध्यक्ष के लिए नहीं किया जा रहा है इस पर आवाज उठाते हुए कुछ प्रमाण पत्र भी उम्र के संबंध में वायरल करने लगे। रामानुजनगर में इसके बाद तमाम प्रकार के सवाल पार्टी के चयन समिति के तौर पर कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उठने लगे है। जिसके बाद यहां मंडल के नेताओं ने भी उम्र के संबंध में पार्टी द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने हेतु एक पत्र पूरे संगठन के पदाधिकारियों को भेज दिया है। वहीं आप लोगों को बता दें यहां अध्यक्ष पद के जितने भी उम्मीदवार हैं उनमें से ज्यादातर लोग पार्टी द्वारा निर्धारित मापदंड को पूरा नहीं कर रहे है। ऐसे में भाजपा का मंडल अध्यक्ष का चुनाव यहां पार्टी के लिए सर दर्द बन गया है।
वहीं आप लोगों को बता दें इस मामले में युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुनील साहू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा जो माप दंड उम्र के संबंध में पार्टी द्वारा जारी किया गया है उसका पालन संगठन के द्वारा जरूर किया जाएगा हम सब कार्यकर्ताओं के भावना का सम्मान पार्टी जरूर करेगी 35 से कम और 45 से ऊपर का कोई भी व्यक्ति का चयन पार्टी द्वारा नहीं किया जाएगा इसका हम सब को पूरा भरोसा है।