Header Ads Widget

विज्ञापन हेतु संपर्क करें - श्री गुलशन कुमार मो.नं - 7879069737

भाजपा मंडल अध्यक्ष को लेकर कयासों का दौर जारी कौन करेगा नेतृत्व जल्द होगा घोषणा

कोरिया टाईम्स ब्यूरो नंदू यादव 

सूरजपुर :- मंडल रामानुजनगर में भाजपा अध्यक्ष को लेकर तमाम प्रकार से कयासों का दौर चालू है। सात दिसंबर को मंडल में हुवे बैठक के बाद जिन नौ लोगों ने अध्यक्ष के लिए दावेदारी किया था उन नामों पर संगठन किसको मंडल में नेतृत्व का मौका देगा उसका खुलासा जल्द ही होने का उम्मीद किया जा रहा है। आप लोगों को बता दें भाजपा में रामानुजनगर मंडल के लिए सात दिसंबर को जो बैठक हुआ था उसमें नौ प्रमुख लोगों ने दावेदारी किया था जिसमें सुंदर लाल सिंह, कपिल देव पांडेय, अमर सिंह, सौभाग्य दुबे, विकास दुबे, अनूप दुबे, सुनील साहू, राम सिंह, लहरी यादव है। बैठक के दौरान चुनाव पर्यवेक्षक के सामने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने जिला कोर कमेटी के माध्यम से इन्हीं नामों में से किसी एक व्यक्ति को नेतृत्व देने का निवेदन किया था। बाद में यहां पार्टी द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन के तहत उम्र को लेकर भारी शोर शराबा हुआ था। यहां तक कि लिखित में शिकायत तक कर दिया गया था, जिसके बाद अब कौन अध्यक्ष बनेगा उसको लेकर भारी गहमा गहमी का माहौल देखने को मिल रहा है।

वहीं दूसरे तरफ इस बात की चर्चा भी यहां जोरो पर है कि पार्टी द्वारा एक ऐसे युवक को अध्यक्ष बनाने की तैयारी कर रहा है जो कभी भी मंडल में भाजपा का सदस्य रहा ही नहीं है। अभी तक उसका मंडल स्तर पर सक्रिय सदस्यता तक नहीं है। आज तक भारतीय जनता पार्टी मंडल रामानुजनगर में एक बार भी उसको नहीं देखा गया है। कार्यकता ऐसे व्यक्ति को जानते तक नहीं है। जैसे ही इसके नामों का कयास लगने लगा भारतीय जनता पार्टी मंडल रामानुजनगर के कार्यकर्ता अपने आप को ठगा महसूस करने लगे हैं। और कई कार्यकर्ता तो ऐसे भी है जो अध्यक्ष के घोषणा के बाद भारी विरोध भी करने का बात कर रहे हैं। ऐसे में यहां मनमानी मंडल अध्यक्ष थोपने पर पार्टी का क्या हाल होगा उसको लेकर सीनियर भाजपा नेता भी भारी निराश और चिंतित दिख रहे हैं। बहरहाल देखने वाला बात होगा कि भाजपा क्या नौ नामों पर ही मुहर लगाएगी या कोई नया नाम कोई निकल कर सामने आएगा वो देखने वाली बात होगी।