Header Ads Widget

विज्ञापन हेतु संपर्क करें - श्री गुलशन कुमार मो.नं - 7879069737

सरगुजा संभाग के लमगांव में छत्तीसगढ़ मठिहा अहीर समाज का वार्षिक सम्मेलन हुआ संपन्न...

जन्म, विवाह और मृत्यु संस्कार को परंपरा से निभाने पर दिया जोर - शिव यादव प्रदेश अध्यक्ष 

कोरिया टाईम्स ब्यूरो नंदू यादव 

सुरजपुर - जिले के लुण्ड्रा विधानसभा के ग्राम पंचायत लमगांव में स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में संपन्न हुआ छत्तीसगढ़ मठिहा अहीर समाज का वार्षिक सम्मेलन जिसमें मठिहा अहीर समाज के 9 ज़िलों में से 6 ज़िलों के लोग लगभग 230 समाज प्रेमी एवं प्रदेश स्तर से लेकर ब्लॉक स्तरीय सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित हुए जहां वार्षिक सम्मेलन प्रदेश अध्यक्ष शिव यादव की अध्यक्षता में श्री कृष्ण भगवान की आराधना के उपरांत सम्मेलन शुरू हुआ जहां प्रदेश अध्यक्ष, संभागीय अध्यक्ष, जिला अध्यक्षों ने सभी अपने उद्बोधनों में कहा की नशा समाज में पूरी तरह प्रतिबंध होनी चाहिए, निमंत्रण पत्र में सभी लोग नोट में लिखवाऐ कि शराब पीकर समारोह में उपस्थित ना हो, मृत्यु संस्कार में 13वीं के दिन सदा चावल, दाल, सब्जी, सलाद के अलावा अन्य प्रकार की मिष्ठान न परोसें, बहनोई को छोड़ कोई भी व्यक्ति कपड़ा ना लेकर जाए व कपड़े की जगह पर नगद आर्थिक सहयोग किया जाए, तथा शादी विवाह उपरांत स्वेच्छा अनुसार दिन या रात्रि में कर सकते हैं व डीजे पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए साथ ही यह प्रस्ताव छत्तीसगढ़ मठिहा अहीर समाज के सर्व सहमति से बनी है जहां प्रदेश अध्यक्ष शिव यादव ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में शिवनाथ यादव, जमुना यादव, सूरज लाल यादव, अमरजीत यादव ,कमलेश यादव, रूपनारायण यादव, सुखलाल यादव, देवधारी यादव, शिवकुमार यादव, परमानंद यादव, गिरवर यादव, हरिश्चंद्र यादव व ब्लॉक अध्यक्ष लुण्ड्रा रामविचार यादव, सचचू यादव क्षेत्रीय सर्व यादव समाज मुख्य रूप से वार्षिक सम्मेलन को संपन्न बनाने में सहयोगी रहे !!