Header Ads Widget

विज्ञापन हेतु संपर्क करें - श्री गुलशन कुमार मो.नं - 7879069737

दुबछोला में नए बीसी प्वाइंट का शुभारंभ, ग्रामीणों को मिलेगी घर के पास बैंकिंग सुविधा


          कोरिया टाइम्स ब्यूरो – नंदू यादव
एमसीबी/खड़गवां, 26 जनवरी 2025। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक खड़गवां (बरतूंगा) के अंतर्गत दुबछोला चौक में आरती गोयल द्वारा संचालित नए बीसी प्वाइंट भवन का विधिवत उद्घाटन किया गया। शाखा प्रबंधक अखिलेश कुमार राजवाड़े, जनपद सदस्य प्रभावती सिंह, दुबछोला सरपंच रामकुंवर एवं मितानिन एमटी रामवती ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर केंद्र का शुभारंभ किया। अतिथियों ने केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्था की सराहना की।

इस बीसी प्वाइंट के खुलने से दुबछोला सहित भंडारदेई, भूकभूकी, अखराडांड, ठग्गांव, बंजारीडांड, मनसुख, गणतर, सोस, गोविंदपुर, दुग्गी, सिंघत, पटमा, गणेशपुर, डूमरबहरा, करवा, कन्हारबहरा, कदरेवा समेत खड़गवां शाखा के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों के लोगों को सीधे बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिलेगा। ग्रामीणों को अब छोटे–मोटे कार्यों के लिए दूर बैंक जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

मुख्य अतिथि शाखा प्रबंधक अखिलेश कुमार राजवाड़े ने बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी देते हुए कहा कि बीसी प्वाइंट ग्रामीण उपभोक्ताओं को तेज, सरल और भरोसेमंद सेवा उपलब्ध कराएगा। उन्होंने सभी नागरिकों से नया खाता खुलवाने और सरकार की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।
उन्होंने बताया कि केंद्र में पैसा जमा–निकासी, नकद ट्रांसफर, पासबुक प्रिंट, बैलेंस जांच, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, इंटरनेट व मोबाइल बैंकिंग, एटीएम फॉर्म, आधार सीडिंग, केसीसी, होम लोन, गोल्ड लोन, वाहन लोन आवेदन, लोन केवाईसी व CKYC जैसी अनेक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। उनकी बातों का उपस्थित लोगों ने तालियों से स्वागत किया।

कार्यक्रम में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल दुबछोला के प्राचार्य बिजेंद्र सिंह, जनपद सदस्य पति अमजद खान, सरपंच पति हरि सिंह, जगदीश सिंह, सोनू खान, कुमार सिंह, अजीत सिंह, दीपक सिंह, बीसी प्वाइंट संचालिका आरती गोयल, प्रीति सिंह, कविता, ऋतु, प्रीतिका, पूजा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने कहा कि इस केंद्र के शुरू होने से डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र के लोगों को आर्थिक लेन–देन में बड़ी सहूलियत प्राप्त होगी।