कोरिया टाईम्स ब्यूरो पोड़ी बचरा नोहरलाल यादव (लल्लु)
सांस्कृतिक कार्यक्रम और राऊत नाचा से गूंजेगा गांव का माहौल
पोड़ी-बचरा (कोरिया)। ग्राम पंचायत बड़े कलुवा (बांधपारा) में इस वर्ष पारंपरिक आस्था और उत्साह के साथ गोवर्धन एवं अन्नकूट पूजा का आयोजन किया जा रहा है। वैदिक पंचांग के अनुसार यह शुभ पर्व 22 अक्टूबर 2025 (बुधवार) को मनाया जाएगा।पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 20 मिनट से 8 बजकर 38 मिनट तक तथा दोपहर 3 बजकर 13 मिनट से शाम 5 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। ग्रामवासी मिलकर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक पूजा-अर्चना करेंगे।
आयोजन समिति ने जानकारी दी कि पूजा के पश्चात गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पारंपरिक राऊत नाचा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से मनोरंजन के साथ-साथ लोकसंस्कृति का प्रदर्शन करेंगे।
कार्यक्रम को लेकर ग्रामवासियों में उत्साह देखा जा रहा है। ग्राम पंचायत परिसर को सजाने और स्वागत व्यवस्था की तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजन समिति ने सभी ग्रामवासियों एवं आस-पास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर पूजा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
स्थान: ग्राम पंचायत बड़े कलुवा (बांधपारा)
तहसील: पोड़ी-बचरा, जिला कोरिया (छ.ग.)
आयोजन समिति संपर्क सूत्र:
गोतम यादव – 72470-25672
कृष्णा यादव – 88152-78554
राजू यादव – 93298-812015
रामदेव (उप सरपंच) – 62653-56732
मनमोहक यादव – 93018-69360
जयसिंह यादव – 62681-23009