ओमप्रकाश यादव बने पोंडी बचरा तहसील अध्यक्ष, नियुक्ति पत्र जारी
कोरिया टाईम्स ब्यूरो रघुवर यादव
कोरिया, बैकुंठपुर। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा, छत्तीसगढ़ प्रदेश के संगठनात्मक विस्तार की कड़ी में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भुनेश्वर यादव एवं संभागीय अध्यक्ष परमानंद यादव की सहमति से जिला कोरिया अध्यक्ष सुशील यादव द्वारा ग्राम-सावला, पोंडी बचरा निवासी ओमप्रकाश यादव को तहसील अध्यक्ष, पोंडी बचरा के पद पर नियुक्त किया गया।
➡️ 15 जनवरी 2026 को पटपरपाली से जारी नियुक्ति पत्र के माध्यम से यह घोषणा की गई।
➡️ नियुक्ति के साथ ही संगठन में उत्साह और सक्रियता देखी गई।
नव नियुक्त तहसील अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव से अपेक्षा की गई है कि वे समाज में एकता, संगठनात्मक विस्तार तथा सामाजिक जागरूकता को गति देंगे। महासभा नेतृत्व ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पोंडी पोड़ी तहसील क्षेत्र में यादव समाज और अधिक संगठित एवं सशक्त होगा।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं समाज के वरिष्ठजनों ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं और सफल कार्यकाल की कामना की।