Header Ads Widget

विज्ञापन हेतु संपर्क करें - श्री गुलशन कुमार मो.नं - 7879069737

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा को मिला मजबूत नेतृत्व

मंधारी यादव बने जिला उपाध्यक्ष, संगठन में नई ऊर्जा का संचार

कोरिया जिले में संगठन विस्तार की दिशा में अहम कदम

कोरिया टाईम्स ब्यूरो रघुवर यादव 

पोड़ी बचरा,  कोरिया।
भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला–कोरिया (छ.ग.) की वर्ष 2026 की जिला कार्यसमिति सूची जारी होने के साथ ही संगठन को नया और सशक्त नेतृत्व मिला है। इसी क्रम में तहसील पोंडी बचरा ग्राम पंचायत सागरपुर निवासी मंधारी यादव को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
समाज और संगठन में सक्रिय भूमिका के लिए जाने जाते हैं मंधारी यादव

मंधारी यादव लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। पिछड़ा वर्ग समाज के अधिकारों, संगठन की मजबूती और जनसमस्याओं को लेकर वे निरंतर सक्रिय रहे हैं। उनकी कार्यशैली, संगठन के प्रति निष्ठा और जनसंपर्क को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

पार्टी नेतृत्व का आभार, संगठन को मजबूत करने का संकल्प

अपनी नियुक्ति पर मंधारी यादव ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने पिछड़ा वर्ग मोर्चा को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

नियुक्ति पर समर्थकों में उत्साह, बधाइयों का तांता

मंधारी यादव की जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति की खबर फैलते ही उनके समर्थकों, समाजजनों और पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। उन्हें लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिले में और अधिक सक्रिय व प्रभावशाली भूमिका निभाएगा।