Header Ads Widget

विज्ञापन हेतु संपर्क करें - श्री गुलशन कुमार मो.नं - 7879069737

किसान मोर्चा जिला मंत्री पद पर सोना यादव की नियुक्ति

भाजपा किसान मोर्चा की नई कार्यसमिति से संगठन को मिलेगी मजबूती

कोरिया टाईम्स ब्यूरो रघुवर यादव 

कोरिया (छत्तीसगढ़)
भारतीय जनता पार्टी, जिला कोरिया के अंतर्गत किसान मोर्चा जिला कार्यसमिति वर्ष 2026 की घोषणा कर दी गई है। इस नई सूची में श्रीमती सोना यादव को किसान मोर्चा जिला मंत्री के महत्वपूर्ण दायित्व से नवाजा गया है। उनकी नियुक्ति से संगठन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है, विशेषकर महिला कार्यकर्ताओं एवं किसान वर्ग में इसे सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जा रहा है।यह नियुक्ति भाजपा प्रदेशाध्यक्ष माननीय श्री किरण सिंहदेव जी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) माननीय श्री पवन साय जी के मार्गदर्शन में, किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष माननीय श्री आलोक सिंह ठाकुर जी के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष माननीय श्री देवेंद्र तिवारी जी की सहमति से की गई है। किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री शिवचरण साहू द्वारा जिला कार्यसमिति की सूची जारी की गई।

श्रीमती सोना यादव लंबे समय से पार्टी संगठन से जुड़ी हुई हैं और सामाजिक तथा संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। वे जमीनी स्तर पर किसानों, महिलाओं एवं ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर निरंतर सक्रिय रही हैं। पार्टी नेतृत्व ने उनके अनुभव, कार्यकुशलता एवं समर्पण को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।

नियुक्ति के बाद सोना यादव ने शीर्ष नेतृत्व एवं जिला संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगी। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा के माध्यम से किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।

उनकी नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं, किसान मोर्चा पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। पार्टी नेताओं का मानना है कि सोना यादव की सक्रियता से किसान मोर्चा संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा आगामी समय में पार्टी को इसका लाभ मिलेगा।