Header Ads Widget

विज्ञापन हेतु संपर्क करें - श्री गुलशन कुमार मो.नं - 7879069737

बड़गांव मंडल को मिला नया नेतृत्व, रामसाय सोरी बने कांग्रेस मंडल अध्यक्ष

कोरिया टाईम्स ब्यूरो रघुवर यादव 

कोरिया। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन सृजन अभियान के तहत मंडल कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इसी क्रम में बड़गांव मंडल से कांग्रेस रामसाय सोरी को मंडल कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट के अनुमोदन से तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार की गई है। नियुक्ति आदेश प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से जारी किया गया है।

 संगठन सृजन अभियान के तहत हुई नियुक्ति

प्रदेश कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत मंडल स्तर पर संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से यह नियुक्ति की गई है। पार्टी नेतृत्व ने संगठनात्मक अनुभव, निष्ठा और जमीनी सक्रियता को आधार बनाते हुए रामसाय सोरी को यह जिम्मेदारी सौंपी है।

कार्यकर्ताओं में उत्साह, संगठन को मिलेगी मजबूती

रामसाय सोरी जी की नियुक्ति की खबर सामने आते ही बड़गांव मंडल सहित आसपास के क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन को नई ऊर्जा देने वाला निर्णय बताया है और उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में मंडल कांग्रेस और अधिक सशक्त होगी।

 नेतृत्व का आभार, संगठन को मजबूत करने का संकल्प 

नियुक्ति पर रामसाय सोरी ने कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि मंडल स्तर पर संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।