Header Ads Widget

विज्ञापन हेतु संपर्क करें - श्री गुलशन कुमार मो.नं - 7879069737

महोरा मंडल में कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक, संतोष सूर्यवंशी को सौंपी संगठन की कमान

संगठन सृजन अभियान के तहत अनुभवी कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी

कोरिया टाईम्स ब्यूरो रघुवर यादव 

पटना, कोरिया।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन सृजन अभियान के तहत महोरा मंडल में बड़ा और रणनीतिक फैसला लेते हुए पार्टी के जमीनी, कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता संतोष कुमार सूर्यवंशी को महोरा मंडल कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति को मंडल स्तर पर संगठन को पुनर्जीवित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्ति अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट के अनुमोदन तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर की गई है। नियुक्ति आदेश पर प्रभारी महामंत्री (संगठन एवं प्रशासन) मलकीत सिंह गैदू के हस्ताक्षर हैं।

 संगठन के लिए “फील्ड कमांडर” की एंट्री

पार्टी सूत्रों के अनुसार संतोष कुमार सूर्यवंशी को उनकी लगातार सक्रियता, कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद और संगठनात्मक पकड़ के चलते यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे लंबे समय से कांग्रेस विचारधारा के प्रति निष्ठावान रहते हुए मंडल स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती देते आए हैं।

कार्यकर्ताओं में जोश, नेतृत्व पर भरोसा 

नियुक्ति की खबर सामने आते ही महोरा मंडल और आसपास के क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन को नई ऊर्जा देने वाला निर्णय बताते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।

बूथ से लेकर मंडल तक नया रोडमैप 

मंडल अध्यक्ष बनने के बाद सूर्यवंशी ने कहा कि उनका लक्ष्य बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को सम्मान और जिम्मेदारी देना तथा कांग्रेस की नीतियों को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन को एकजुट कर आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार किया जाएगा।

कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान को मिलेगी नई गति 

महोरा मंडल में हुई यह नियुक्ति कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान को जमीनी स्तर पर मजबूती और नई दिशा देने वाली मानी जा रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि  सूर्यवंशी के नेतृत्व में मंडल कांग्रेस आने वाले समय में अधिक संगठित और सक्रिय नजर आएगी।