अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा कोरिया के जिलाध्यक्ष सुशील यादव व जिला महामंत्री राम सजीला यादव ने कहा—ज्ञान, संस्कार और भाईचारे से होगा समाज का सर्वांगीण विकास
कोरिया टाईम्स ब्यूरो रघुवर यादव
कोरिया।
अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा कोरिया जिला इकाई के जिलाध्यक्ष सुशील यादव एवं जिला महामंत्री राम सजीला यादव ने जिलेवासियों को बसंत पंचमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि बसंत पंचमी ज्ञान, विद्या, कला और संस्कारों का प्रतीक पर्व है। यह दिन माँ सरस्वती की आराधना का विशेष अवसर होता है, जो समाज को ज्ञान और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कामना की कि यह पर्व जिले के सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और उन्नति लेकर आए।
सुशील यादव एवं राम सजीला यादव ने युवाओं से शिक्षा, संस्कार और सामाजिक एकता को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि ऐसे पर्व हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ते हैं और समाज में सौहार्द का संदेश देते हैं।
उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि बसंत पंचमी को आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाएं तथा समाज के सर्वांगीण विकास में अपनी सहभागिता निभाएं।