कोरिया टाइम्स ब्यूरो | पोंडी
ग्राम सागरपुर, पोस्ट पोंडी निवासी स्वर्गीय श्री सुकालू राम यादव का 17 फरवरी 2026, दिन मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। परिजनों ने बताया कि उसी दिन उनका दाह संस्कार संपन्न कर दिया गया।
परिवार की ओर से जारी शोक पत्र के अनुसार अंतिम संस्कार से संबंधित धार्मिक कार्यक्रम 26 से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित किए जाएंगे। 26 फरवरी (गुरुवार) को दशगात्र, 27 फरवरी (शुक्रवार) को महापात्र तथा 28 फरवरी (शनिवार) को ब्रह्मभोज एवं चंदनपान का आयोजन रखा गया है।
शोकाकुल परिवार ने समस्त शुभचिंतकों, रिश्तेदारों एवं ग्रामवासियों से निवेदन किया है कि वे कार्यक्रम में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें तथा परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।
शोक संतप्त परिवार में राम प्रसाद, बालेश्वर, भोला प्रसाद, रामाधार, मोतीलाल, छोटेलाल, चंदन, संतलाल, मदनलाल, दिलकेश्वर, कृष्णा, अशोक, इंदर, कोमल एवं तुल्येश्वर सहित समस्त परिजन शामिल हैं।
परिवार की ओर से श्री मंधारी राम यादव, श्री रामधारी यादव एवं श्री ईश्वर प्रसाद यादव ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है। संपर्क हेतु मोबाइल नंबर 8435518471 एवं 9644415261 जारी किए गए हैं।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति दे। 🙏