Header Ads Widget

विज्ञापन हेतु संपर्क करें - श्री गुलशन कुमार मो.नं - 7879069737

समृद्धि महिला संकुल संगठन का वार्षिक अधिवेशन हर्षोल्लास के साथ संपन्न


कोरिया टाईम्स ब्यूरो रघुवर यादव 

पोंडी बचरा – ग्राम पोंडी में समृद्धि महिला संकुल संगठन द्वारा वार्षिक अधिवेशन एवं आम सभा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और संगठन की उपलब्धियों तथा आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद उपाध्यक्ष प्यारे साहू उपस्थित रहे। साथ ही कार्यक्रम की गरिमामयी उपस्थिति में जिला सरपंच संघ उपाध्यक्ष नंदेश्वरी, पोंडी सरपंच सुशीला सिंह एवं सचिन जायसवाल विशेष रूप से शामिल हुए। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्यारे साहू ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएँ आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं और समाज में नई पहचान बना रही हैं। कार्यक्रम के दौरान संकुल संगठन की वार्षिक गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए अधिवेशन का समापन किया गया।

पूरे आयोजन में ग्राम की महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और भविष्य में संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।