कोरिया टाईम्स ब्यूरो रघुवर यादव
चिरमिरी/मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़)। क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए सांसद Jyotsna Charandas Mahant द्वारा शासकीय लाहिड़ी महाविद्यालय, चिरमिरी में सांसद प्रतिनिधि की नियुक्ति की गई है। जारी आदेश के अनुसार निखिल यादव को महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति तथा अन्य शैक्षणिक एवं विकासात्मक कार्यक्रमों में सांसद प्रतिनिधि के रूप में नामित किया गया है।
सांसद की अनुपस्थिति में करेंगे प्रतिनिधित्व
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सांसद की अनुपस्थिति में निखिल यादव महाविद्यालय की बैठकों, कार्यक्रमों एवं महत्वपूर्ण निर्णय प्रक्रियाओं में प्रतिनिधित्व करेंगे। महाविद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि उन्हें समय-समय पर आयोजित बैठकों एवं गतिविधियों की सूचना उपलब्ध कराई जाए।
युवाओं में उत्साह, स्थानीय संगठनों ने जताया स्वागत
निखिल यादव की नियुक्ति से क्षेत्र के युवाओं एवं महाविद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे शिक्षा क्षेत्र को मजबूती देने वाला कदम बताया है।
विकास कार्यों को मिलेगी नई गति
यह नियुक्ति महाविद्यालय में जनभागीदारी को सुदृढ़ करने और विकास कार्यों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। उम्मीद की जा रही है कि नए प्रतिनिधि के सक्रिय सहयोग से शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा।