Header Ads Widget

विज्ञापन हेतु संपर्क करें - श्री गुलशन कुमार मो.नं - 7879069737

यादव महासभा में संगठन विस्तार, राम ईश्वर यादव बने जिला सचिव

कोरिया टाईम्स ब्यूरो रघुवर यादव 

कोरिया/ पोड़ी बचरा 
अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ प्रदेश ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नई नियुक्ति की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष भुनेश्वर यादव के मार्गदर्शन एवं संभागीय अध्यक्ष परमानंद यादव (सरगुजा) की सहमति से जिला अध्यक्ष सुशील यादव (कोरिया) द्वारा राम ईश्वर यादव को जिला सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।

नियुक्ति पत्र क्रमांक 12/नियुक्ति/2026, दिनांक 20 फरवरी 2026 को जारी करते हुए बताया गया कि ग्राम पंचायत टेडमा निवासी राम ईश्वर यादव लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी कार्यकुशलता, संगठन के प्रति निष्ठा और समाजहित में योगदान को देखते हुए यह दायित्व सौंपा गया है।

जिला अध्यक्ष सुशील यादव ने कहा कि राम ईश्वर यादव के नेतृत्व में संगठन की गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी और समाज के उत्थान के कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि वे संगठन की नीतियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

नियुक्ति की खबर मिलते ही क्षेत्र के समाजजनों में उत्साह का माहौल है। पदभार ग्रहण करने के बाद राम ईश्वर यादव ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया है।