कोरिया टाईम्स ब्यूरो रघुवर यादव
कोरिया/ पोड़ी बचरा। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ प्रदेश द्वारा संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष भुनेश्वर यादव के निर्देश एवं संभागीय अध्यक्ष सरगुजा परमानंद यादव की सहमति से जिला अध्यक्ष सुशील यादव ने रमईया यादव को जिला-कोरिया का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
संगठन पदाधिकारियों ने नव नियुक्त उपाध्यक्ष को बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि वे समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाते हुए संगठन को और अधिक मजबूत एवं गतिशील बनाएंगे।