कोरिया टाईम्स ब्यूरो राम कुमार यादव
कोरिया। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा में जिला उपाध्यक्ष, कोरिया के पद पर नियुक्त किए जाने के बाद हरीश यादव ने प्रदेश नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।
हरीश यादव ने कहा कि यह पद उनके लिए सम्मान से अधिक समाज सेवा का अवसर है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष, संभागीय अध्यक्ष तथा जिला अध्यक्ष का धन्यवाद देते हुए कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, वे उस विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।
उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका प्राथमिक लक्ष्य संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करना, युवाओं को जोड़ना और समाज के हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाना रहेगा।
हरीश यादव ने कहा, “यह नियुक्ति मेरे लिए प्रेरणा है। मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन की मजबूती के लिए कार्य करूंगा।
”संगठन के कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं और नई जिम्मेदारी के लिए बधाई प्रेषित की।