Header Ads Widget

विज्ञापन हेतु संपर्क करें - श्री गुलशन कुमार मो.नं - 7879069737

जशपुर में अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा का प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म पर रोक की मांग, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम ज्ञापन

फिल्म के प्रदर्शन पर तत्काल रोक की मांग

कोरिया टाईम्स ब्यूरो रघुवर यादव 

जशपुर। यादव समाज पर आधारित बताई जा रही फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी” को लेकर छत्तीसगढ़ में विरोध तेज हो गया है। अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा, जिला जशपुर ने फिल्म को समाज की भावनाओं को आहत करने वाला बताते हुए इसके प्रदर्शन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन

महासभा ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जशपुर में तहसीलदार को सौंपा। संगठन ने प्रशासन से मामले में शीघ्र हस्तक्षेप कर उचित निर्णय लेने की अपील की है।

नकारात्मक एवं आपत्तिजनक चित्रण का आरोप

महासभा का आरोप है कि फिल्म में यादव समाज को नकारात्मक एवं आपत्तिजनक रूप में दर्शाया गया है, जिससे समाज की प्रतिष्ठा, गरिमा और सम्मान को ठेस पहुँच रही है। ज्ञापन में कहा गया है कि यादव समाज का इतिहास राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा से जुड़ा रहा है, ऐसे में इस प्रकार का चित्रण अस्वीकार्य है।

सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका

संगठन ने कहा कि फिल्म के संवाद, दृश्य और प्रचार सामग्री से समाज में भ्रम, असंतोष और आक्रोश की स्थिति बन रही है। इससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। महासभा ने फिल्म की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच कर समाज की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लेने की मांग की है।

समाज की गरिमा और भाईचारे की रक्षा उद्देश्य

महासभा ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी भी रचनात्मक स्वतंत्रता का विरोध करना नहीं, बल्कि समाज की गरिमा, सम्मान और आपसी भाईचारे की रक्षा करना है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. जे.आर. यादव, रविशंकर खूंटिया, लहर यादव, इन्द्रनाथ यादव, कालेश्वर यादव, विजय यादव, गणेश यादव, बालेश्वर यादव, लीलापत यादव, गजेंद्र यादव सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। महासभा ने उम्मीद जताई है कि राज्य सरकार इस संवेदनशील विषय पर शीघ्र कार्रवाई कर न्यायपूर्ण निर्णय लेगी।