Header Ads Widget

विज्ञापन हेतु संपर्क करें - श्री गुलशन कुमार मो.नं - 7879069737

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने कोरिया में बढ़ाया संगठनात्मक दायरा



महिला प्रकोष्ठ के तहत चार तहसीलों में नई अध्यक्षों की नियुक्ति

कोरिया टाईम्स ब्यूरो रघुवर यादव 

कोरिया। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने जिले में संगठन को और सक्रिय बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। महासभा की महिला प्रकोष्ठ इकाई ने कोरिया जिले की चार तहसीलों में नई अध्यक्षों की नियुक्ति करते हुए जिम्मेदारियां सौंपी हैं। यह आदेश प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिला इकाई द्वारा जारी किया गया।

जारी सूची के अनुसार पोंडी बचरा, पटना, सोनहत और बैकुंठपुर क्षेत्र में अलग-अलग महिला पदाधिकारियों को कमान दी गई है। संगठन का उद्देश्य तहसील स्तर पर गतिविधियां बढ़ाना और समाज की भागीदारी को मजबूत करना बताया गया है।

इनको मिली तहसील अध्यक्ष की जिम्मेदारी

पोंडी बचरा – श्रीमती विद्यावती यादव 
पटना – श्रीमती बीरा यादव (सोना)
सोनहत – श्रीमती प्रमिला यादव
बैकुंठपुर – श्रीमती कविता यादव

नव-नियुक्त अध्यक्षों को सदस्यता विस्तार, बैठकों के आयोजन और सामाजिक कार्यक्रमों के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

महिला नेतृत्व पर जोर

जिला पदाधिकारियों का कहना है कि महिला प्रकोष्ठ की सक्रियता से संगठन का दायरा गांव-गांव तक बढ़ेगा। आने वाले समय में संपर्क अभियान और सामूहिक बैठकें आयोजित करने की योजना है, ताकि समाज को एकजुट कर संगठन को मजबूत बनाया जा सके।