Header Ads Widget

विज्ञापन हेतु संपर्क करें - श्री गुलशन कुमार मो.नं - 7879069737

परमानंद की नियुक्ति पर यादव समाज में खुशी की लहर, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने दी शुभकामनाएं

कोरिया टाईम्स ब्यूरो रघुवर यादव

बलरामपुर/ राजपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला सूरजपुर में शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पद पर परमानंद यादव की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेतृत्व द्वारा उन पर विश्वास जताते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस अवसर पर अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने परमानंद यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और सक्रियता का परिणाम है। विश्वास है कि वे शिक्षा प्रकोष्ठ के माध्यम से संगठन को नई ऊर्जा देंगे और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी भूमिका निभाएंगे।
    (“परमानंद यादव, जिला संयोजक, शिक्षा प्रकोष्ठ, भाजपा सूरजपुर”)

नियुक्ति पर परमानंद यादव ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन हित में पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया है।