Header Ads Widget

विज्ञापन हेतु संपर्क करें - श्री गुलशन कुमार मो.नं - 7879069737

अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा संगठन में नई ऊर्जा का संचार, गणेश यादव को मिली जिला महासचिव की अहम जिम्मेदारी


महासभा के फैसले से कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर

कोरिया टाईम्स ब्यूरो रघुवर यादव 

कोरिया/ पोड़ी बचरा। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ प्रदेश में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष भुनेश्वर यादव के मार्गदर्शन एवं संभागीय अध्यक्ष परमानंद यादव की सहमति से जिला अध्यक्ष सुशील यादव (कोरिया) द्वारा ग्राम पंचायत जिल्दा (पोड़ी बचरा) के निवासी गणेश यादव को जिला महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नियुक्ति पत्र जारी होने के बाद संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल देखा गया। यह नियुक्ति न केवल संगठन विस्तार की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है, बल्कि युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की पहल के रूप में भी देखी जा रही है।

महासभा के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि गणेश यादव अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ करेंगे तथा समाजहित के कार्यों को नई गति प्रदान करेंगे।

संगठन ने आगामी दिनों में सामाजिक एकजुटता और जागरूकता अभियान को और तेज करने का संकेत भी दिया है।