Header Ads Widget

विज्ञापन हेतु संपर्क करें - श्री गुलशन कुमार मो.नं - 7879069737

सूर्यवंशी महासभा पोड़ी बचरा ब्लॉक इकाई में पुनः विजय का नेतृत्व कायम, युवा नेतृत्व की कमान दिनेश जांगड़े के हाथों में

कोरिया टाईम्स ब्यूरो रघुवर यादव 

कोरिया। सूर्यवंशी महासभा जिला कोरिया के पोड़ी बचरा ब्लॉक इकाई में संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं।

ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में विजय प्रसाद कुर्रे को दोबारा जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी पुनर्नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

वहीं युवा शक्ति को संगठित और सशक्त बनाने के उद्देश्य से दिनेश जांगड़े को युवा ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि दोनों ही पदाधिकारी समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाते हुए संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेंगे।

नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने वरिष्ठजनों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के विस्तार और समाज के उत्थान के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।