Header Ads Widget

विज्ञापन हेतु संपर्क करें - श्री गुलशन कुमार मो.नं - 7879069737

यादव समाज को मिला नया नेतृत्व, पटना में संगठनात्मक सियासत गरम

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की पटना तहसील की कमान भुनेश्वर यादव के हाथ

कोरिया टाईम्स ब्यूरो रघुवर यादव 

कोरिया/पटना। सामाजिक संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई ने पटना तहसील में नई जिम्मेदारी सौंप दी है। संगठन ने भुनेश्वर यादव को तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति आदेश जिला अध्यक्ष सुशील यादव द्वारा जारी किया गया।

सूत्रों के अनुसार यह निर्णय प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन एवं संभागीय पदाधिकारियों की सहमति से लिया गया है। संगठन का उद्देश्य तहसील स्तर पर समाज को और अधिक सक्रिय, संगठित एवं जागरूक बनाना है, ताकि सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को नई गति मिल सके।

नव नियुक्त तहसील अध्यक्ष भुनेश्वर यादव को समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं और कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पटना तहसील में संगठनात्मक मजबूती से समाज की आवाज और प्रभाव दोनों सशक्त होंगे।

जिला नेतृत्व ने संकेत दिए हैं कि आगामी दिनों में तहसील स्तर पर व्यापक बैठक आयोजित कर कार्ययोजना तैयार की जाएगी, जिसमें सदस्यता अभियान, सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम और युवाओं की भागीदारी को प्राथमिकता दी जाएगी।