🚩 “अब जिम्मेदारी नहीं, चुनौती है” — हरीश यादव बने जिला उपाध्यक्ष 🚩
कोरिया टाईम्स ब्यूरो रघुवर यादव
बैकुंठपुर/ कोरिया। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ प्रदेश में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक निर्णय ने जिले की सियासी और सामाजिक हलचल को तेज कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष भुनेश्वर यादव के निर्देश और संभागीय अध्यक्ष परमानंद यादव की सहमति से जिला अध्यक्ष सुशील यादव ने हरिश यादव को जिला उपाध्यक्ष, कोरिया के पद पर नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति केवल पद वितरण नहीं, बल्कि संगठन के भीतर नई रणनीतिक दिशा और कार्यशैली का संकेत मानी जा रही है। बदलते सामाजिक समीकरणों के बीच यह फैसला संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, महासभा अब जिले में विस्तार अभियान और सामाजिक समन्वय को तेज करने की तैयारी में है। नई जिम्मेदारी के साथ हरिश यादव से अपेक्षा की जा रही है कि वे संगठन को युवाओं और ग्रामीण अंचलों तक और अधिक सक्रिय रूप से जोड़ेंगे।
जिला अध्यक्ष सुशील यादव ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय संगठन की मजबूती और एकजुटता को ध्यान में रखकर लिया गया है। वहीं कार्यकर्ताओं में इस नियुक्ति को लेकर उत्साह का माहौल है और इसे आगामी गतिविधियों के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
अब देखना होगा कि यह नई टीम कोरिया जिले में महासभा की पकड़ को किस नई ऊंचाई तक ले जाती है।