बलरामपुर। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपे जाने पर राजेश कुमार यादव ने संगठन एवं समाजजनों के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह विश्वास उनके लिए गर्व का विषय होने के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है।
‘सम्मान नहीं, समाज सेवा का अवसर’
राजेश कुमार यादव ने अपने संदेश में कहा कि यह पद उनके लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि यादव समाज की सेवा का सशक्त माध्यम है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
एकता और स्वाभिमान को देंगे प्राथमिकता
नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि समाज की एकता, स्वाभिमान एवं अधिकारों की रक्षा उनकी प्राथमिकता रहेगी। सामाजिक चेतना को सशक्त बनाने और युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
समाज के सहयोग से बढ़ेगा संगठन
उन्होंने सभी समाजजनों से सहयोग और मार्गदर्शन की अपेक्षा करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही संगठन नई ऊँचाइयों तक पहुंचेगा। “आपका विश्वास ही मेरी ताकत है, आपका साथ ही मेरी पहचान है,” उन्होंने कहा।
🚩 जय श्रीकृष्ण 🚩