Header Ads Widget

विज्ञापन हेतु संपर्क करें - श्री गुलशन कुमार मो.नं - 7879069737

“यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म पर महासमुंद में उबाल

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने सौंपा ज्ञापन, प्रदर्शन पर रोक की मांग

 महासमुंद में सौंपा गया ज्ञापन

कोरिया टाईम्स ब्यूरो रघुवर यादव 

महासमुन्द। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा, महासमुंद जिला के समस्त पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष विनोद यादव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राम आसरे यादव के नेतृत्व में अपर कलेक्टर रवि साहू को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में फिल्म यादव जी की लव स्टोरी के प्रदर्शन पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की गई।

जाति आधारित फिल्मों पर जताई आपत्ति

जिला अध्यक्ष विनोद यादव ने कहा कि पिछले कुछ समय से जाति विशेष के नाम पर फिल्म निर्माण का चलन बढ़ता जा रहा है, जिससे समाज की गरिमा को ठेस पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की फिल्मों से सामाजिक सौहार्द प्रभावित होता है।

सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग

महासभा ने भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार से मांग की कि जातियों के नाम पर फिल्म बनाने की प्रवृत्ति पर रोक लगाई जाए। साथ ही, ऐसे निर्माताओं पर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

 सामाजिक वैमनस्य फैलने की आशंका

पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति होती रही, तो समाज में विभाजनकारी शक्तियां प्रबल होंगी और अनावश्यक रूप से समाज एवं शासन-प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

समाज हित में एकजुट दिखे पदाधिकारी

ज्ञापन सौंपने के दौरान सर्वश्री जीवन यादव, पुरुषोत्तम यादव, उमाशंकर यादव, मधु यादव, हेमंत यादव, सतीश यादव, संजय यादव, मिलाप यादव, मोती यादव सहित अन्य समाज बंधु उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में समाज की अस्मिता और सम्मान की रक्षा का संकल्प दोहराया।

 “समाज की गरिमा सर्वोपरि”

महासभा पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति या संस्था विशेष का विरोध नहीं, बल्कि समाज की गरिमा और सामाजिक समरसता की रक्षा करना है।

 प्रशासन से सकारात्मक पहल की अपेक्षा

यादव समाज ने प्रशासन से अपेक्षा जताई कि उनकी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए उचित निर्णय लिया जाएगा, जिससे सामाजिक सौहार्द और सम्मान कायम रहे।

समाज की अस्मिता पर आंच बर्दाश्त नहीं — एकजुट हुआ यादव समाज, सौंपा ज्ञापन