प्रदेश उपाध्यक्ष बने राजेश यादव, समाज को नई दिशा देने की जिम्मेदारी
कोरिया टाईम्स ब्यूरो रघुवर यादव
छत्तीसगढ़/बलरामपुर। सामाजिक समरसता और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई ने राजेश यादव निवासी राजपुर (बलरामपुर) को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति पत्र प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव द्वारा जारी किया गया।
यह नियुक्ति केवल पदभार का हस्तांतरण नहीं, बल्कि संगठन में नई ऊर्जा और सक्रिय नेतृत्व को आगे बढ़ाने की पहल मानी जा रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार यादव, देवधारी यादव एवं संभागीय अध्यक्ष परमानंद यादव की अनुशंसा के बाद यह निर्णय लिया गया, जो संगठन की सामूहिक कार्यप्रणाली को दर्शाता है।
राजेश यादव लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं और समाजहित के मुद्दों पर मुखर भूमिका निभाते रहे हैं। संगठन को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी और प्रदेश स्तर पर संगठनात्मक ढांचा और मजबूत होगा।
संगठन पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि यह नियुक्ति समाज को एकजुट करने, नई पीढ़ी को जोड़ने और सामाजिक सरोकारों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगी। नियुक्ति के बाद समाजजनों में उत्साह का माहौल है और उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं।