सूरजपुर। सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश के आह्वान पर 27 फरवरी को रिलीज होने वाली फिल्म Yadav Ji Ki Love Story के विरोध में सर्व यादव समाज सूरजपुर द्वारा विशाल रैली निकालकर कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
🔥 समाज की अस्मिता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
जिला अध्यक्ष रमाशंकर यादव ने कहा कि समाज की बहन-बेटियों के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि फिल्म पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया तो समाज उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
निर्माता पर कार्रवाई की मांग
युवा प्रदेश अध्यक्ष परमेश्वर यादव ने फिल्म को समाज को अपमानित करने की साज़िश बताते हुए निर्माता के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। समाज का कहना है कि फिल्म में प्रस्तुत कथानक से सामाजिक भावनाएं आहत हो रही हैं और सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका है।
रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सर्व यादव समाज सूरजपुर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और फिल्म पर तत्काल प्रतिबंध की मांग दोहराई।
बड़ी संख्या में पदाधिकारी रहे उपस्थित
इस अवसर पर रमाशंकर यादव (जिला अध्यक्ष), संजय यादव (कार्यकारी जिलाध्यक्ष), परमेश्वर यादव (युवा प्रदेश अध्यक्ष), राधा यादव (जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ), शिवबालक राम यादव (जिला उपाध्यक्ष), दुर्गा यादव (जिला कोषाध्यक्ष), विभीषण यादव (जिला मंत्री), राम प्रताप यादव, कुंजलाल यादव, राजेन्द्र यादव, राजाराम यादव, उपेन्द्र यादव, शिवकुमार यादव, मधुसूदन यादव, राजेश्वर यादव, संजू यादव, फूलमती यादव, महेंद्र यादव, शुभग राम यादव, रामचेला यादव, सुरेश यादव सहित बड़ी संख्या में समाज प्रमुख उपस्थित रहे।
स्पष्ट चेतावनी — समाज के सम्मान से कोई समझौता नहीं, प्रतिबंध तक संघर्ष जारी रहेगा।