Header Ads Widget

विज्ञापन हेतु संपर्क करें - श्री गुलशन कुमार मो.नं - 7879069737

अखिल भारतीयवर्षीय यादव महासभा का कड़ा रुख, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन, अंबिकापुर से बुलंद संदेश

यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म के विरोध में उठी आवाज

कोरिया टाईम्स ब्यूरो रघुवर यादव 

अंबिकापुर। अखिल भारतीयवर्षीय यादव महासभा के पदाधिकारियों ने “यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म के विरोध में महामहिम राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। समाज ने इसे सम्मान और अस्मिता से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की।

कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति तक पहुंची मांग

ज्ञापन में स्पष्ट किया गया कि समाज की भावनाओं को आहत करने वाली किसी भी सामग्री को स्वीकार नहीं किया जाएगा। महासभा ने प्रशासन से त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की अपेक्षा जताई।

धनीराम यादव के नेतृत्व में सौंपा गया ज्ञापन

संभागीय महामंत्री धनीराम यादव के नेतृत्व में प्यारेलाल यादव, सुदामा यादव, हेम सागर यादव, प्यारेलाल यादव सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाज के साथी उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया।

“सम्मान सर्वोपरि” — आंदोलन की चेतावनी

महासभा ने दो टूक कहा कि यदि समय रहते उचित निर्णय नहीं लिया गया, तो समाज लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगा। यादव समाज ने स्पष्ट संदेश दिया कि सम्मान, परंपरा और समाज की गरिमा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।