Header Ads Widget

विज्ञापन हेतु संपर्क करें - श्री गुलशन कुमार मो.नं - 7879069737

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की शंकरगढ़ कार्यकारिणी गठित

भव्य बैठक में संगठन सशक्तिकरण का शंखनाद, नई टीम को सौंपी गई कमान

कोरिया टाईम्स ब्यूरो रघुवर यादव 

बलरामपुर/शंकरगढ़। विकासखंड शंकरगढ़ के नया साप्ताहिक बाजार बचवार स्थित रिपा केंद्र में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बहुप्रतीक्षित और भव्य बैठक रविवार दोपहर 12 बजे गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। बड़ी संख्या में समाजजनों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को उत्साह और एकजुटता का प्रतीक बना दिया।

बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार यादव एवं राजेश कुमार यादव, सरगुजा संभागीय अध्यक्ष परमानंद यादव, बलरामपुर जिला संरक्षक राम बिहारी यादव तथा जिला कार्यकारी अध्यक्ष रामाधार यादव के विशेष आतिथ्य में आयोजित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष व्यास मुनी यादव ने की।

वक्ताओं ने संगठन विस्तार, समाज की शिक्षा व स्वास्थ्य उन्नयन, मांगलिक कार्यक्रमों में सामूहिक सहभागिता, युवा सशक्तिकरण तथा आपसी समरसता जैसे विषयों पर विस्तार से विचार रखे। उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही सशक्त समाज होता है और जमीनी स्तर तक सक्रियता ही महासभा की असली ताकत है।

सर्वसम्मति से गठित नई कार्यकारिणी

चर्चा उपरांत शंकरगढ़ विकासखंड की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया—

ब्लॉक अध्यक्ष: घूरवा राम यादव
उपाध्यक्ष: विनोद यादव, राम बलारिक यादव
महामंत्री: डोगेश यादव, महेंद्र यादव
संरक्षक: जवाहर यादव, बसंत यादव

युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष: मंगलेश्वर यादव
उपाध्यक्ष: हरिहर यादव, विक्रम यादव
महामंत्री: देवरूप यादव, अजीत यादव
मीडिया प्रभारी: राहुल यादव

 कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष: पांडव यादव
 महामंत्री: राम जीवित यादव

कार्यकारिणी गठन के अवसर पर वेद व्यास यादव, सुरेश यादव, सुदर्शन यादव, अंबुज यादव, महेंद्र यादव, जय प्रकाश यादव, जवाहर यादव, सत्य प्रकाश यादव, विनोद यादव सहित समाज के दर्जनों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में नव-नियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया तथा संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने, सदस्यता अभियान तेज करने और समाज के सर्वांगीण विकास हेतु ठोस कार्ययोजना लागू करने का सामूहिक संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम का समापन जय श्री कृष्ण के उद्घोष के साथ हुआ, जिसने पूरे वातावरण को सामाजिक एकता और उत्साह से भर दिया।