Header Ads Widget

विज्ञापन हेतु संपर्क करें - श्री गुलशन कुमार मो.नं - 7879069737

अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा कोरिया संगठन में नई ऊर्जा का संचार: प्रमिला यादव बनी सोनहत तहसील अध्यक्ष

कोरिया टाईम्स ब्यूरो रघुवर यादव 

कोरिया। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ प्रदेश के मार्गदर्शन में महिला प्रकोष्ठ को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक अहम निर्णय लेते हुए प्रमिला यादव को सोनहत तहसील अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। नियुक्ति की घोषणा होते ही समाज में हर्ष और उत्साह का माहौल बन गया।

प्रदेश नेतृत्व ने जताया भरोसा

संगठन के प्रदेश नेतृत्व और जिला स्तर की अनुशंसा के पश्चात यह निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष लक्ष्मी यादव ने कहा, “प्रमिला यादव के नेतृत्व में महिला प्रकोष्ठ को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। तहसील स्तर पर संगठनात्मक मजबूती बढ़ेगी।

”समाज सेवा में रही सक्रिय भूमिका

प्रमिला यादव लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रही हैं। महिलाओं को संगठित करना, समाज में समरसता बढ़ाना और समाजहित के कार्यों में आगे रहना उनकी विशेष पहचान है। उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में ठोस कदम

महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रमिला यादव महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाएंगी। समाजजन भी नव-नियुक्त तहसील अध्यक्ष को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना कर रहे हैं।

उत्साह और उम्मीदें

सोनहत क्षेत्र में यह नियुक्ति महिला सशक्तिकरण और संगठन विस्तार की दिशा में मील का पत्थर मानी जा रही है। उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में महिला प्रकोष्ठ नई ऊँचाइयों को छुएगा और समाज में सकारात्मक बदलाव की मिसाल बनेगा।