Header Ads Widget

विज्ञापन हेतु संपर्क करें - श्री गुलशन कुमार मो.नं - 7879069737

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने दी शुभकामनाएँ

कोरिया टाईम्स ब्यूरो रघुवर यादव 

बलरामपुर। जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर की नई कार्यकारिणी में यादव समाज के प्रतिनिधियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ मिलने पर अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

राजेश कुमार यादव ने कहा कि समाज के सक्रिय एवं कर्मठ साथियों को जिला स्तर की राजनीति में स्थान मिलना न केवल यादव समाज के लिए गौरव का विषय है, बल्कि यह सामाजिक सहभागिता और नेतृत्व क्षमता का भी प्रमाण है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की मजबूती, जनहित के कार्यों तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।

नवनियुक्त पदाधिकारी (यादव समाज) इस प्रकार हैं:

अध्यक्ष: हरिहर प्रसाद यादव
उपाध्यक्ष: साधुचरण यादव 
महामंत्री: अमित यादव, राजकुमार यादव
सचिव: अवध बिहारी यादव, सत्यम यादव, शिवशंकर यादव, इन्द्रदेव प्रसाद यादव, व्यासमुनि यादव

प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने कहा कि यादव समाज हमेशा से सामाजिक समरसता, संगठन सशक्तिकरण और जनसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ता रहा है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपेक्षा की कि वे समाज और पार्टी के बीच सेतु का कार्य करते हुए आमजन की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएँगे।

📞 राजेश कुमार यादव
मो.: 62688 51533, 91111 90394