Header Ads Widget

विज्ञापन हेतु संपर्क करें - श्री गुलशन कुमार मो.नं - 7879069737

हेमसागर यादव को बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस संगठन ने बनाया ब्लॉक प्रभारी

कोरिया टाईम्स ब्यूरो रघुवर यादव 

कोरिया। जिला कांग्रेस कमेटी कोरिया द्वारा संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से शिवपुर–चरचा शहर ब्लॉक में नई नियुक्ति की गई है। जारी आदेश के अनुसार हेमसागर यादव को ब्लॉक प्रभारी नियुक्त किया गया है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि नव नियुक्त प्रभारी को निर्धारित समय-सीमा में पंचायत, वार्ड एवं बूथ स्तर पर कमेटियों का गठन करते हुए संगठन को मजबूत करना होगा।

साथ ही, उन्हें नियमित बैठकों का आयोजन कर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने एवं प्रगति की जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करने के निर्देश दिए गए हैं।

हेमसागर यादव को मिली इस जिम्मेदारी से संगठन में नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद जताई जा रही है।