सुनीता पड़वार लंबे समय से कांग्रेस की विचारधारा से जुड़कर संगठन और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उनके जुड़ने से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी भी बढ़ेगी।
उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने विश्वास जताया कि सुनीता पड़वार अपने दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी और सक्रियता के साथ करेंगी तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगी।
सुनीता पड़वार ने इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेंगी।