Header Ads Widget

विज्ञापन हेतु संपर्क करें - श्री गुलशन कुमार मो.नं - 7879069737

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के निर्णय से कोरिया में संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा, बैक़ुंठपुर की कविता यादव को बड़ी जिम्मेदारी, महिला प्रकोष्ठ की तहसील अध्यक्ष बनीं

कोरिया टाईम्स ब्यूरो रघुवर यादव 

कोरिया। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ प्रदेश के निर्देशन में संगठन विस्तार की कड़ी में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए बैकुंठपुर की सक्रिय समाजसेवी कविता यादव को महिला प्रकोष्ठ का तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

संगठन में महिला नेतृत्व को मजबूती

कविता यादव लंबे समय से सामाजिक व संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रही हैं। उनकी नियुक्ति से बैकुंठपुर तहसील में महिला प्रकोष्ठ को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

संगठन पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि कविता यादव समाजहित के कार्यों को गति देते हुए महिलाओं को संगठित और सशक्त बनाने की दिशा में प्रभावी भूमिका निभाएंगी।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।