Header Ads Widget

विज्ञापन हेतु संपर्क करें - श्री गुलशन कुमार मो.नं - 7879069737

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा कोरिया में महिला नेतृत्व को नई उड़ान: बीरा यादव बनी पटना तहसील अध्यक्ष


कोरिया टाईम्स ब्यूरो रघुवर यादव 

कोरिया। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ प्रदेश के निर्देशानुसार महिला प्रकोष्ठ को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया। बीरा यादव (सोना) को पटना तहसील अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई।

समाज में खुशी का माहौल

नियुक्ति की घोषणा होते ही समाज में हर्ष और उत्साह का माहौल बन गया। वरिष्ठ नेताओं ने बीरा यादव के नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई।

महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल

बीरा यादव का अनुभव और समाज सेवा के प्रति समर्पण तहसील स्तर पर महिला प्रकोष्ठ को और अधिक सशक्त बनाएगा। उनके नेतृत्व से संगठन में नई ऊर्जा और सक्रियता देखने को मिलेगी।